जामसिंग में विधायक के निर्देश पर मुखिया परमेश्वर राम ने फीता काटकर किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

दुलमी: विधायक सुनीता चौधरी के निर्देश पर स्थानीय मुखिया परमेश्वर राम पटेल व आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से 100 केवीए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। बताया जाता है कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछली एक हफ्ता से गांव अंधेरे में था। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी से गई।
तत्पश्चात उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया और तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर एक दिन में ही नया ट्रांसफार्मर गांव को उपलब्ध करा दिया। इसके बाद आज विधायक के निर्देश पर स्थानीय मुखिया व प्रखंड अध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन।

जिसके कारण ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण है। इस संबंध में मुखिया परमेश्वर राम पटेल ने कहा कि समस्या के समाधान के प्रति आजसू पार्टी काफी गंभीर है। जहां भी जन समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से शिकायत मिलती है पार्टी के वरीय नेता, सांसद और विधायक के प्रयास से तत्काल समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
ताकि विकास की गंगा को धरातल पर निरंतर बहाया जा सके। मौके पर तापेश्वर महतो,भीम प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, दिलीप करमाली, आयुष कुमार पटेल, मंजीत सिंह भोगता, रामजी मुंडा, शोभा साव, राजू महतो, महेंद्र महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।