डबल इंजन की सरकार से राज्य का विकास तेजी से होगा : रोशन लाल चौधरी भाजपा भदानीनगर मंडल ने एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के साथ की परिचयात्मक बैठक

भुरकुंडा (रामगढ़)। भाजपा भदानीनगर मंडल के तत्वावधान में मतकता फोरलेन स्थित हवेली रेस्टोरेंट में मंगलवार की रात्रि एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी व संचालन मंडल महामंत्री मोती नारायण सिंह ने किया।

सर्वप्रथम एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष के तस्वीर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। तत्पश्चात भाजपाईयों ने रोशनलाल चौधरी को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक की शुरूआत एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बड़कागांव विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का सामुहिक संकल्प लिया।
मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पूरे राज्य की जनता परिवर्तन का मुड बना चुकी है। बड़कागांव की जनता ने काफी कुछ सहा है। यहां की जनता हमेशा उपेक्षा की शिकार रही है। जनता मुझे मौका देती है तो बड़कागांव विधानसभा का सर्वांगीण विकास करूंगा।

उन्होंने कहा कि कमल छाप पर बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। राज्य में डबल इंजन की सरकार से राज्य का विकास तेजी से होगा। श्री चौधरी ने लोगों से कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
मौके पर बड़कागांव विधानसभा प्रभारी किसलय तिवारी, हजारीबाग के प्रवासी रमण अग्रवाल, उतरी प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनी प्रसाद कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष अनुप कुमार ठाकुर, कुमेल उरांव, सुरेंद्र करमाली, देवेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, राजेश महतो, पंचम महतो, बालेश्वर राम, आनंद कुमार सहित सुदुरवर्ती इलाके से बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थें।