झारखण्ड

मौका मिला तो बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार : रोशन लाल चौधरीभाजपा भुरकुंडा मंडल ने एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के साथ की परिचयात्मक बैठकबड़कागांव विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का लिया संकल्प

भुरकुंडा (रामगढ़)। भाजपा भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में जवाहर नगर स्थित मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में मंगलवार की देर रात्रि एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के साथ परिचयात्मक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बावला ने किया।

सर्वप्रथम एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष के तस्वीर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। तत्पश्चात भाजपाईयों ने रोशनलाल चौधरी को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक की शुरूआत एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने बड़कागांव विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का सामुहिक संकल्प लिया। मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पूरे राज्य की जनता इस बार परिवर्तन चाह है। बड़कागांव की जनता ने काफी कुछ सहा है। यहां की जनता हमेशा उपेक्षा की शिकार रही है। जनता मुझे मौका देती है तो बड़कागांव विधानसभा का सर्वांगीण विकास करूंगा।

उन्होंने कहा कि कमल छाप पर बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। राज्य में डबल इंजन की सरकार से राज्य का विकास तेजी से होगा। श्री चौधरी ने लोगों से कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मौके पर बड़कागांव विधानसभा प्रभारी किसलय तिवारी, हजारीबाग के प्रवासी रमण अग्रवाल, उतरी प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, कुमेल उरांव, जुगल नायक, अशोक सोनी, मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, पटेल नगर बूथ अध्यक्ष विनोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, सलिल मोहन सिन्हा, राजु मल्होत्रा, राकेश सिन्हा, अनुपम पाठक, सूरज शर्मा, रंजीत पांडे, अंजू ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *