झारखण्ड

बुथ जीतो और चुनाव जीतो के सिद्धांत पर काम करें : आभा सिन्हापीटीपीएस में पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुईकांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद को पुनः जीतने का लिया गया संकल्प

भुरकुंडा (रामगढ़)। विधानसभा चुनाव को ले पीटीपीएस में बुधवार को पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल और संचालन उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त बड़कागांव विधानसभा प्रभारी आभा सिन्हा उपस्थित थीं।

बैठक में उपस्थित विभिन्न पंचायतो से आए कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी को चुनाव में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही सभी ने एक स्वर में पार्टी के प्रत्याशी अंबा प्रसाद को पुनः विधायक बनाने का संकल्प लिया। मौके पर विधानसभा प्रभारी आभा सिन्हा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उचितमान सम्मान मिलेगा।

आप सभी अभी से ही कमर कस लें और अपने-अपने बुथ पर लग जाए। उन्होंने और बुथ जीतो और चुनाव जीतो के सिद्धांत पर काम करने की बात कही। प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हम बड़कागांव विधानसभा चुनाव भारी मतों से जीत दर्ज कर राज्य में पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी चमन लाल, बबीता सिंह, अनिल सिंह, अमर यादव, असगर अली, लखन राम, अनिल कुमार, संजीव सिंह, मो मुस्तफा, संजय यादव, हरिदास साव, कमलेश राम, लखन मुंडा, प्रदीप महतो, वीरू सिंह, उपेंद्र यादव, मो . सज्जाद नूरी, तारीक राजा,

अलीमाम, रामकिशोर महतो, राजरानी, मो महताब, सुनील महतो, संजय सिंह, उपेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, रामयज्ञ सिंह, रामजी चौधरी, अखिलेश सिंह, कविता शर्मा, अमलेश कुमार, बालदेव राम, मुनंद दास, सोमेश्वर बेदिया, मुनेश्वर बेदिया, दिनेश दास, प्रदीप साव, राजु राम, संजू देवी, कलावती तिवारी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, पूजा सिंह, चंपा देवी, राज किशोर राम सहित सैकड़ो लोग मौजूद थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *