रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। नगर पालिका आम चुनाव 2026 आज सम्पन्न हुए मतदान के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों से पोलिंग दल सुरक्षित रूप से लौटकर रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंच रहे हैं। यहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मतदान सामग्रियों की विधिवत जमा प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पूरी प्राप्ति प्रक्रिया को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक एवं व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
