रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी । प्रखंड क्षेत्र के फनिकपुर गांव में 34 लख रुपए की लागत से बन रहे सोसो पैक्स कार्यालय सह गोदाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। किंतु मंगलवार को उक्त प्लाट को सोसो ग्राम के कुछ आदिवासी लोगों द्वारा मुक्त भूमि को अपना बताते हुए अपना बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और गाली गलौज करते हुए न केवल निर्माण कार्य रोक दिया बल्कि निर्माणाधीन दीवार को भी धक्का देकर गिरा दिया।
जिसको लेकर स्थानीय लोगों के साथ काम रोकने आए लोगों के साथ काफी कहा सुनी हो गई। बताया जाता है कि खाता संख्या 64 प्लॉट संख्या 489 रकबा 0.20 एकड़ गैर मजरुआ भूमि पर भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच सोसो गांव निवासी जागेश्वर मुंडा व केसरू मुंडा दोनों के पिता महावीर मुंडा दर्जनों महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया तथा निर्माणाधीन भवन की दीवार धक्का देकर गिरा दी गई।
घटना की सूचना संबंधित ठेकेदार को दी गई। इसके बाद मामले की जानकारी रजरप्पा थाना प्रभारी को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में अंचल अधिकारी किशोरी यादव ने बताया कि उक्त भूमि को चिन्हित अंचल कार्यालय के निर्देश पर किया गया है, जो मूल पंजी 2 में प्लॉट के आधार पर किसी व्यक्ति के नाम पर जमाबंदी नहीं पाया गया है एवं चिह्नित भूमि के अवलोकन से यह पता चलता है कि इस पर जोत कोड का कार्य नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों द्वारा भी उक्त भूमि पर दखल नहीं बतलाया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे खतियान में भी गैर मजरुआ भूमि खास दर्ज है। इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी नाम बताया कि उक्त भूमि को लेकर अंचल अधिकारी किशोरी यादव द्वारा पूर्व से कर में बाधा पहुंचाने को लेकर आवेदन दिया गया है। इसको लेकर रजरप्पा पुलिस काफी गंभीर है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। ताकि विकास कार्य में कोई भी बाधा न पहुंचा सके।


