ए’ ला एंग्लाइज विद्यालय में मना संविधान दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आधारशिला हमारा संविधान : विजयंत कुमार
भुरकुंडा (रामगढ़)। ए’ ला एंग्लाइज सीनियर सेकंडरी विद्यालय बिरसा चौक भुरकुंडा में मंगलवार को 75वीं संविधान दिवस मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मौके पर विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के महत्व को समझने और उसे आत्मसात करने का प्रण लिया।

प्राचार्य विजयंत कुमार ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आधारशिला है। यह समानता, स्वतंत्रता और न्याय का प्रतीक भी है। मौके पर छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी हुआ।
इसमें निबंध, पोस्टर मेकिंग और चित्रकला आदि शामिल थे। नाटक के माध्यम से भी संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों को रेखांकित किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर ने संविधान को सही मायने में अपनाने और अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की।
उन्होंने बच्चों को संविधान में निहित आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने संविधान से जुड़े सवालों के सही उत्तर देकर अपनी समझ का परिचय दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा
कि यह कार्यक्रम न केवल शिक्षाप्रद था, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के बीच संविधान के प्रति आदर और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ाने वाला था।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। आयोजन को सफल बनाने में जय किशोर प्रसाद महतो, धर्मेश सोनी, सूरज देव सिंह, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, अजीत शर्मा, अजीत कुमार सिन्हा, कृष्ण अम्बष्ठा, मिथलेश बेदिया, सुनील कुमार, वैभव कुमार, गौरव कुमार साहू, राजन कुमार, कुमार विश्वक सेन,
सोनी कुमारी, शबाना खातून, अंजली सिन्हा, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, सोनी कुमारी, काजल बनर्जी, चंचला कुमारी का विशेष योगदान रहा।