राजनीति

श्री अग्रसेन स्कूल में मना संविधान दिवस, संविधान का निष्ठा से पालन का छात्रों ने लिया शपथ

भुरकुंडा (रामगढ़): छात्रों में संविधान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों को संविधान का निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई गई।

शिक्षकों ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भारतीय संविधान की विशेषताओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही सभी लोगों से जनसाधारण में भी संविधान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गई।

इस अवसर पर आयोजित हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान परिचर्चा में विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं संविधान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

शिक्षिका साधना सिन्हा ने संविधान के बाबत बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब संविधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान से ही देश की व्यवस्था चलती है। हम सभी को संविधान में दिए नियमों के हिसाब से ही चलना पड़ता है।

अगर कोई भी संविधान के निर्देशों की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हमारा संविधान अक्षुण्ण रहे, इसके लिए संविधान दिवस के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाती है। अपने संबोधन में स्कूल के प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि हम संविधान द्वारा प्रदत्त अपने अधिकारों की बात अक्सर करते है, लेकिन अपने कर्तव्य का पालन करने से कतराते हैं।

प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करे, तभी हमारे अधिकार भी सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *