BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
4 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
4 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
4 days ago
Advertisement

एसवीएम पब्लिक स्कूल सुंदरनगर भुरकुंडा में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 20 से अधिक मॉडलो का अतिथियों...

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 20 से अधिक मॉडलो का अतिथियों ने की सराहना, एआई स्मार्ट वोटिंग सिस्टम रहा आकर्षण का केंद्र, स्वचालित जल डिस्पेंसर को प्रथम, चंद्रयान-3 को द्वितीय और वर्षा जल संचयन एवं हाइड्रोलिक रोबोटिक सेना को मिला तृतीय स्थान

बच्चे सिर्फ पढ़े नहीं अपनी किस्मत को गढ़े : विजय मेवाड़

भुरकुंडा (रामगढ़)। एसवीएम पब्लिक स्कूल सुंदरनगर भुरकुंडा में गुरूवार को विज्ञान-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक विजय मेवाड़, विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक एचएन यादव, बासल थाना के एएसआई विनोद कुमार और दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के निदेशक मो. अतहर अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

विज्ञापन

इसके बाद अतिथियों सहित विद्यालय परिवार ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। स्मार्ट ग्रैब के नेतृत्व में आयोजित साइंस एग्जीबिशन में 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। जहां छात्रों ने 20 से अधिक साइंटिफिक प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विद्युत परिपथ, पवन चक्की, ज्वालामुखी, वर्षा जल संचयन, ग्रीनहाउस प्रभाव, हाइड्रोलिक रोबोटिक भुजा, स्वचालित स्ट्रीट लाइट प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली, अपशिष्ट जल प्रबंधन प्रणाली, सौर प्रबंधन प्रणाली सहित 20 से अधिक मॉडलों के इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स ने सबों का मन मोह लिया। वहीं एआई स्मार्ट वोटिंग सिस्टम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अनोखे प्रोजेक्ट ने दिखाया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी और स्मार्ट बना सकता है। अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की जमकर सराहना की। मौके पर मुख्य अतिथि विजय मेवाड़ ने कहा कि यहां के बच्चे प्रतिभा के धनी के साथ ही हर क्षेत्र में अव्वल भी हैं। उन्होंने छात्रों को सराहा और उनके मेहनत की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि हर हर प्रोजेक्ट्स में छात्रों की वैज्ञानिक सोच और क्रिएटिविटी की झलक एवं विज्ञान और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मुख्य अतिथि श्री मेवाड़ ने बच्चों से कहा कि सिर्फ पढ़ना नहीं अपनी किस्मत को गढ़ना है। प्रदर्शनी में स्वचालित जल डिस्पेंसर को प्रथम, चंद्रयान-3 को द्वितीय और वर्षा जल संचयन एवं हाइड्रोलिक रोबोटिक सेना को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। मंच संचालन शिक्षिका मधुलता ने की। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की सचिव इंदु देवी, प्रबंधक सह सलाहकार गुरेन्द्र सिंह, एग्जीक्यूटिव हेड लव कुमार, शिक्षिका रजनी कौर, नंदिनी, अलिला, वंशिका, दिव्या, संध्या, गीता सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

परिश्रम ही सफलता की कुंजी : एचएन यादव
विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक एचएन यादव ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। लक्ष्य का निर्धारण कर तैयारी की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का अनमोल रत्न है। शिक्षा के बिना सभ्य समाज और बेहतर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकी।

शिक्षकों के मार्ग-दर्शन में लक्ष्य का निर्धारण कर तैयारी करें : विनोद कुमार
विशिष्ट अतिथि बासल थाना के एएसआई विनोद कुमार ने बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते बच्चों से कहा कि शिक्षकों के मार्ग-दर्शन में लक्ष्य का निर्धारण कर तैयारी करें सफलता आपकी कदम चुमेगी।

बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दे रहा है विद्यालय : मो. अतहर अली
विशिष्ट अतिथि दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के निदेशक मो. अतहर अली ने कहा कि इस स्कूल का माहौल देखकर कहा जा सकता है कि यहां सिर्फ बच्चों को बेहतर शिक्षा ही नहीं अच्छे संस्कार भी दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही किसी भी विद्यालय का उद्देश्य होना चाहिए।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top