
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। कोनारडीह गांव में शुक्रवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के द्वारा 10 वाँ वर्षगांठ सरना झंडागाढ़ी स्थापना समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहान के द्वारा रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया। सभी लोग जल, जंगल व जमीन बचाने की संकल्प लिया।
सरना झंडागड़ी के कार्यक्रम में हर प्रखंड जिला गांव से लोग पहुंचे। मौके पर राजेश पहान, आदिवासी अगुआ सह समाजसेवी दीपक उराँव, जिला अध्यक्ष शुक्रमुनी मुंडा, भुवनेश्वर बेदिया, बबलू मुंडा, रंजीत करमाली, राजेश मरांडी, लोहा पहान, नरेश मुंडा, सुभाष करमाली, जीवन मुंडा, योगेंद्र मुंडा, रवि मुंडा, दिनेश मुंडा, दिनेश बेदिया, गोदनाथ मुंडा आदि कई लोग उपस्थित थे।