समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
विवाह समारोह प्रीति भोज में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो हुए शामिल, वर वधु को दिया आशीर्वादप्रहरी पहल के तहत रामगढ़ पुलिस का विशेष एंटी क्राइम अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों में हुई सघन जांचभरत भूषण तिवारी की मौत पर फूटा जनाक्रोश, भुरकुंडा में पुतला दहन और कैंडल मार्च का ऐलानअरगड्डा रेलवे क्रॉसिंग के समीप पुलिस में चलाया चेकिंग अभियानडाड़ी प्रखंड में चार स्थानों पर मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवसखुली खदान सिरका में पानी घुसने के बाद कहुंआबेड़ा के तीन अवैध खनन स्थलों पर बुलडोजर एक्सन शुरू,सुरक्षा विभाग व पुलिस लगी रही कार्रवाई में, मचा हड़कंपविधायक रोशनलाल चौधरी ने सौंदा डी पंचायत के मुद्दों पर की बैठक, सीसीएल प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनीचार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवाओं में रोषडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकुंडा मंडल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनसयाल की बेटी राखी रानी ने रचा सफलता का इतिहासबाबा सिद्धू-कान्हू जयंती आगामी 30 जून को अरगड्डा जीएम कार्यालय में मनाई जाएगीचोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेलओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितश्री रामचरित मानस यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का चौथा दिन संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभप्रवीण राजगढ़िया को मिला सर्वश्रेष्ठ रोटरी इमेज चेयरमैन का पुरस्कार
BREAKING
विवाह समारोह प्रीति भोज में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो हुए शामिल, वर वधु को दिया आशीर्वादप्रहरी पहल के तहत रामगढ़ पुलिस का विशेष एंटी क्राइम अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों में हुई सघन जांचभरत भूषण तिवारी की मौत पर फूटा जनाक्रोश, भुरकुंडा में पुतला दहन और कैंडल मार्च का ऐलानअरगड्डा रेलवे क्रॉसिंग के समीप पुलिस में चलाया चेकिंग अभियानडाड़ी प्रखंड में चार स्थानों पर मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवसखुली खदान सिरका में पानी घुसने के बाद कहुंआबेड़ा के तीन अवैध खनन स्थलों पर बुलडोजर एक्सन शुरू,सुरक्षा विभाग व पुलिस लगी रही कार्रवाई में, मचा हड़कंपविधायक रोशनलाल चौधरी ने सौंदा डी पंचायत के मुद्दों पर की बैठक, सीसीएल प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनीचार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवाओं में रोषडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकुंडा मंडल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनसयाल की बेटी राखी रानी ने रचा सफलता का इतिहासबाबा सिद्धू-कान्हू जयंती आगामी 30 जून को अरगड्डा जीएम कार्यालय में मनाई जाएगीचोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विवाह समारोह प्रीति भोज में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो हुए शामिल, वर वधु को दिया आशीर्वाद
2 hours ago
प्रहरी पहल के तहत रामगढ़ पुलिस का विशेष एंटी क्राइम अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों में हुई सघन जांच
2 hours ago
भरत भूषण तिवारी की मौत पर फूटा जनाक्रोश, भुरकुंडा में पुतला दहन और कैंडल मार्च का ऐलान
1 hour ago
अरगड्डा रेलवे क्रॉसिंग के समीप पुलिस में चलाया चेकिंग अभियान
1 hour ago
डाड़ी प्रखंड में चार स्थानों पर मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
1 hour ago

मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भव्य मंगला शोभा यात्रा में उमडी हज़ारों आस्था का...
विज्ञापन

भव्य मंगला शोभा यात्रा में उमडी हज़ारों आस्था का जनसैलाब

रामभक्तों के केशरिया ध्वज की लपेट मे समाया रामगढ़ शहर

रजरप्पा। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सिद्धू कान्हू मैदान से महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में भव्य मंगला शोभा यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में आस्था भक्ति श्रद्धा और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए और पूरे नगर को राममय बना दिया।

मंगला शोभा यात्रा सिद्धू कान्हू मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल मैदान पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया।

विज्ञापन

इस भव्य शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण विभिन्न मनमोहक झांकियां रही, जिसमें श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती दरबार, वीर हनुमान जी की आकर्षक झांकी, गोरिल्ला वेशभूषा के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता पारंपरिक छऊ नृत्य विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का अद्भुत एवं रोमांचक प्रदर्शन किया गया। युवाओं द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, ऊर्जा एवं कला ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में मातृ शक्ति की भी सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शोभा यात्रा में शामिल होकर भक्ति भाव के साथ भगवान श्री राम का जयघोष किया, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

शोभा यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चना-गुड़, शीतल पेयजल एवं विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों के माध्यम से भक्तों की सेवा की गई, जो भारतीय संस्कृति की सेवा भावना को दर्शाता है। इस भव्य आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं सफल संचालन की सराहना की।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक शत्रुघन प्रसाद ,हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद युदुनाथ पांडे, समाजसेवी निशी पांडे, मुख्य संरक्षक छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, विशाल जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, संजीव बावला, अमित सिन्हा,अविनाश राम, शशि शेखर सिंह,नितेश मोदी, प्रवीण कुमार सोनू, आनंद बरेलीया, संजय अग्रवाल, तरुण साहू, अमित ठाकुर, कीर्ति गौरव, अनामिका श्रीवास्तव, गीता मेहता, मधु गुप्ता, शीतल सिंह, प्रिया करमाली, रूपा देवी, नूतन ठाकुर, अंजलि कुमारी, बबलू प्रजापति, संजीव गुप्ता, मंटू कुशवाहा, संतोष नायक, पंकज दांगी,मनीष अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, गौतम महतो, धनंजय कुमार, राहुल शर्मा, नीतीश राम, नीतीश कुशवाहा सहित हजारों राम भक्त उपस्थित रहे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top