विज्ञापन
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में गिद्दी ‘ए’ मेन गेट झोपड़पट्टी स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर समिति के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की ओर से कर्मा पूजा में बैठी सभी माता-बहनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूजा में शामिल महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर समिति के भीखू लोहार, गणेश राम, अजय कुमार, सूरज सिंह, हरिशंकर, सूरज मुंडा, रंजीत गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रिंकू भुइयां, रामप्रसाद यादव, सुदामा कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति ने सभी को कर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
