दोहकातु गँड़के मे 13 अखाडा की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया
रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातू पंचायत के लोलो मे करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ जिप सदस्य धनेश्वर महतो विशिष्ट अतिथि कुंदरूकला मुखिया किसुन राम मुंडा व मुखिया कलावती देवी मुख्य रूप से शामिल हुए इस दौरान करमा महोत्सव मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की झारखण्ड के पुरे राज्य मे सैकड़ों वर्षों से करमा मनाते आ रहे है प्रकृति का पेड़ करम डाली की गाँव की युवक युवतियाँ हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है यह त्यौहार पूर्वजों की देन है

मौके पर मुखिया किसुन ने कहा की झारखण्ड मे सभी समुदाय के लोग आपस मे मिलजुल कर बड़े ही धूमधाम से मनाते है तथा बहन लोग भाई की लम्बी उम्र की कामना कर सुख समृद्धि शांति के लिए 9 दिनों तक जावा फुल का सेवा करती है, और फसलों की हरियाली खुशहाली बना रहे। दोहाकातू मुखिया कलावती देवी मे पंचायत वासियो को करमा पर कहा की हमारी परम्परा जुडा पर्व है झारखण्डी सांस्कृति धरोहर है, सभी झारखंड वासियो को इस पर्व को संरक्षित और बचाकर रखने की आवश्यकता है,

पूर्वजों की दिया हुआ पौराणिक अनुपम उपहार है करमा महोत्सव जिसे झारखण्ड के आदिवासी और सदान लोग आपसी भाई- चारगी के साथ सभी समुदाय के झारखंड वासी बड़े ही धूमधाम से मनाते आ रहे है करमा त्यौहार प्रकृति से जुडा पर्व है जिसे किसान वर्ग के लोग खेतों मे लगे फसलों की बेहतर उपज हो सके तथा गाँव समाज के खेती लहलहाते रहे खेतों मे हरियाली बना रहे तथा गांव के ग्रामीण परिवार मे हमेशा सुख समृद्धि बना रहे
इस मौके पर अतिथियों ने 13 अखरा की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया करमा झूमर महोत्सव का संचालन अनिल कुमार एवं अर्जुन लाल महतो ने किया इस मौके पर समाजसेवी संजय मुंडा गन्नू मातो भोला महतो महेंद्र मुंडा सूरज मुंडा दौलत महतो मिट्ठू महतो अजय महतो रवीना देवी प्रयाग महतो झमन महतो सुमन महतो मुकुंद मुंडा अजय करमाली रोहन करमाली गोविंद महतो लोगों महतो हीरा मुंडा संजय मुंडा मिंटू मुंडा नकुल पहन सहित भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।
