समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है - जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्वआरपीए रामगढ़ फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव 9 अक्टूबर को, 1 अक्टूबर से होगा नामांकनजर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरनाझारखण्ड सरकार खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
BREAKING
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है – जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्ष
2 hours ago
बिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गया
2 hours ago
कोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियान
1 hour ago
रामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं
1 hour ago
रामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादला
1 hour ago

अवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को प्राप्त...
विज्ञापन

रामगढ़। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गोला थाना कांड संख्या-51/2026, दिनांक 10 मई 2026 से संबंधित अवैध शराब कारोबार मामले के दो फरार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) से जुड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन

गठित टीम ने ग्राम ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा में छापेमारी कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बाजुन माँझी उर्फ बाजुन हाँसदा (26 वर्ष), पिता खड़े माँझी उर्फ हरिलाल माँझी तथा जीवन माँझी (50 वर्ष), पिता मोहन माँझी उर्फ सोहन माँझी, दोनों निवासी ग्राम ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा, थाना गोला, जिला रामगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 10 मई 2026 को पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार अवैध अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, स्ट्रिप, शराब बनाने की मशीन तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की थी।

Advertisement
Advertisement

उस समय पुलिस ने मनोज मुर्मू (26 वर्ष), पिता भगतु मांझी, निवासी ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा तथा भदरू सिंह (42 वर्ष), पिता शंभु सिंह, निवासी चोपादारू, थाना गोला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इस मामले के मुख्य शराब कारोबारी बिनोद साव (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय सोहराय साव, निवासी ततरी, तुपकाडीह, थाना जरीडीह, जिला बोकारो को भी 12 सितंबर 2026 को उक्त कांड में रिमांड पर लिया गया है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ आलोक रंजन, पुलिस निरीक्षक गोला अंचल पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, अमित कुमार, स्वामी रंजन ओझा, अनुसंधानकर्ता कुमार प्रभात रंजन, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार गोराई, बहादुर महतो, पैंथर मोबाइल दस्ता गोला थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top