रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी । गिद्दी जामा मस्जिद के प्रांगण में शुक्रवार को नमाज़-ए-जुम्मा के बाद अंजुमन गुलशन तैयबा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर आपसी सहमति एवं रजामंदी से नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मज़हर इमाम को सदर (अध्यक्ष), शाबान आलम को नायब सदर, मोहम्मद हाशिम को सेक्रेटरी, मोहम्मद नौशाद आलम को नायब सेक्रेटरी, मोशीन खान को कैशियर तथा मोहम्मद सुभान को नायब कैशियर चुना गया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कमिटी अंजुमन के कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएगी तथा समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करेगी। बैठक मे सरपरस्त मंडली के सदस्यों का चयन बाद में किए जाने की बात कही गई। नई कमिटी के गठन के बाद उपस्थित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी।
