समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

12वें वेतन समझौते में देरी पर उबला कोयलांचल, बीएमएस ने छेड़ा जनजागरण अभियान

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भुरकुंडा, बांसगढ़ा और क्षेत्रीय अस्पताल में गूंजे मजदूरों के...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। जेबीसीसीआई के 12वें वेतन समझौते के गठन में हो रही लगातार देरी को लेकर कोयला कर्मियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को बरका-सयाल क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाते हुए प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के तहत भुरकुंडा परियोजना, माइंस, बांसगढ़ा खदान तथा आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में पीट मीटिंग और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौशाद आलम तथा संचालन अनिल कुमार पासवान ने किया।

Advertisement
Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 12वें वेतन समझौते के गठन में हो रही अनावश्यक देरी से कोयला कर्मियों में भारी असंतोष है। मजदूरों के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लंबे समय तक लंबित रखना श्रमिक हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि अविलंब 12वें वेतन समझौते का गठन कर कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान किया जाए।

मुख्य वक्ता शिवशंकर सिंह, सुभाष चंद्र ओझा, शंभु प्रसाद सिंह, जे.पी. अग्रवाल, कन्हैया सिंह यादव, हरिनाथ महतो एवं लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि 25 जून से 30 जून तक कोल इंडिया की सभी इकाइयों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यदि इसके बावजूद प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं की तो संगठन व्यापक और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान मजदूरों ने एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जल्द से जल्द 12वें वेतन समझौते को लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में अब किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

अभियान में ललन प्रसाद, सुखचौन सिंह, सुरेंद्र तिवारी, दिनकर कुमार सिंह, विनोद साहू, उपेंद्र सिंह, शिव कुमार, अरविंद कुमार, जगमोहन बेदिया, सतनारायण गुप्ता, केडी शरण, फारूक रजा, निर्मल महतो, मानती कुमारी, जामवंती देवी, पूजा कुमारी, बेबी देवी, बीना कुमारी, नीलम देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूर और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top