रांची। जमशेदपुर सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह सहित चार की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह जमशेदपुर में एन एच पर हुई है।

हादसे में मंत्री की बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनके साथ इसके दोस्त थे सभी जमशेदपुर से रात्रि में पार्टी कर रांची लौट थे।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। वहीं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की असमय मौत की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार, परिचितों और समर्थकों के बीच शोक का माहौल है।

दीपिका पांडेय सिंह महागामा से कांग्रेस विधायक हैं और वर्तमान में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री हैं। जमशेदपुर के एसएसपी एहेताशाम वकारीब ने बताया कि सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें मंत्री की बेटी के साथ और भी तीन बच्चे थे सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है , जहां हालत गंभीर है और इलाज चल रही है।
घटना में
सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के बीच सड़क पर ब्रेक डाउन ट्रेलर के पीछे एक तेज रफ्तार कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गई। इस घटना में कार सवार चार लोगों को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और थाना प्रभारी संजय सुमन मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शव को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और एक अन्य के रूप में हुई है। डीएसपी मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि ट्रेलर बुधवार रात 10 बजे से ही ब्रेक डाउन खड़ी थी। इसी दौरान कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी , कांग्रेस नेता आलोक दूबे सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
