गिद्दी/सिरका। मांडू विधायक निर्मल महतो ने मंगलवार को गिद्दी पत्रकार चौक में केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। विधायक निर्मल महतो ने कहा नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिलता है और बाजार में प्रतिस्पर्धा के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प प्राप्त होते हैं। उन्होंने संचालक को गुणवत्ता और बेहतर सेवा बनाए रखने की सलाह देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतिष्ठान के संचालक मुकेश केशरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को शुद्ध, ताजा और उच्च गुणवत्ता वाले स्नैक्स व खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों के विश्वास और संतुष्टि पर खरा उतरना ही हमारी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर गुड्डू यादव, संजीत पटेल, प्रदीप रजक, सियाराम सिंह, राजेश सिंह, दीपक झा, विनोद प्रसाद, विनोद किस्कू, भुवनेश्वर महतो, राजू प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
