समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

ए’ ला एंग्लाइज विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत को ले चलाया गया जागरूता अभियान

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भुरकुंडा (रामगढ़)। अग्रगति संस्था के तत्वावधान में ए ला...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। अग्रगति संस्था के तत्वावधान में ए ला एंग्लाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय बिरसा चौक भुरकुंडा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना, समाज में इसके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और इसे समाप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयंत कुमार ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के खतरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसके खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। अग्रगति संस्था की प्रतिनिधि इसरत जहां ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें बाल विवाह के खिलाफ लड़ने के लिए विद्यार्थियों और समाज की सहायता की आवश्यकता है। हमें मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने परिवार और समुदाय में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को बढ़ावा नहीं देने का सामुहिक शपथ भी लिया।

Advertisement
Advertisement

सभी ने इस कुप्रथा के प्रति जागरूकता के लिए हम बच्चों ने ठाना है बाल विवाह मिटाना है, पढ़ने-लिखने की उम्र है बाल विवाह जुर्म है का नारा भी बुलंद किया। मौके पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर समस्या है, जो हमारे समाज को प्रभावित कर रही है। हमें इसे रोकने के लिए एकजुट होना होगा।

प्राचार्य श्री कुमार ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखा विद्यार्थियों को साइकिल चलाकर भुरकुंडा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बिरसा चौक, पटेलनगर, टैकर स्टैंड, भुरकुंडा बाजार में बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश को फैलाया।

प्राचार्य विजयंत कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आग्रगति संस्था द्वारा चलाया गया यह अभियान हमारे समाज को जागरूक और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन ने बच्चों के अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने में एक बड़ी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य विजयंत कुमार, सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर, अग्रगति संस्था की इसरत जहां, जय किशोर प्रसाद महतो, धर्मेश सोनी, सूरज देव सिंह, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, कंचन सोनी,

अजीत शर्मा, अजीत सिन्हा, कृष्ण अम्बष्ठा, मिथलेश बेदिया, सुनील कुमार, वैभव कुमार, गौरव साहू, राजन कुमार, अनुराग मद्धेशिया, कुमार विश्वक सेन, सोनी कुमारी, शबाना खातून, अंजली सिन्हा, सीमा, प्रियंका, गीता प्रसाद, सोनी, काजल बनर्जी, चंचला कुमारी का विशेष योगदान रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top