रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। न्यू क्रांति क्लब सिकनी हरिमन्दिर टोला में गणेश पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर मंगलवार को एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता सिकनी उप मुखिया उमाशंकर महतो व संचालन राजेंद्र रमन पटेल ने किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर को गणपति पूजा हर्षोल्लास के साथ पूरे धूम धाम से मनाया जाएगा।
बैठक में एक पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से प्रकाश कुमार महतो अध्यक्ष सूरज कुमार महतो को सचिव प्रिंस कुमार को कोषाध्यक्ष मुख्य संरक्षक छोटेलाल महतो सुरक्षा व स्वयंसेवक प्रमुख सिकनी उप मुखिया उमाशंकर महतो संरक्षक राजेन्द्र कुमार उर्फ रमन पटेल उपाध्यक्ष सागर कुमार, पंचम कुमार, सह सचिव बिट्टू कुमार, सुदेश कुमार,
उप कोषाध्यक्ष घनपत महतो मीडिया प्रभारी विनय कुमार, आशीष कुमार, बिक्की कुमार, कुनु कुमार, अमित, संदेश कुमार, सनु कुमार, अमित कुमार, को बनाया गया। मौके पर अरविंद कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, रवि कुमार, धनन्जय कुमार, अनुज कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।
