चारपहिया वाहन, दो मोबाइल और 14,300 रुपये नकद बरामद
रिपोर्ट एस कुमार
भुरकुंडा/रामगढ़। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पतरातू (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 299/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिल अंसारी (30 वर्ष), पिता मोहम्मद हदीस अंसारी, निवासी 2 नंबर गेट, एनटीएस बरकाकाना तथा दीपक बेदिया (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय सिद्धू राम बेदिया, निवासी घुटुवा, थाना पतरातू (बरकाकाना), जिला रामगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर, एक चारपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन तथा 14,300 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
