समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभझारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोषएचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकातएसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
BREAKING
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
4 hours ago
आईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मदद
4 hours ago
प्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोर
4 hours ago
शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
4 hours ago
पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
4 hours ago

आईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मदद

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन पीवीयूएनएल द्वारा सीएसआर के तहत ₹60 लाख उपलब्ध, प्रशिक्षण...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन रामगढ़, पीवीयूएनएल पतरातू एवं झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई, गोला के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ आईटीआई गोला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र, सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, उपायुक्त ऋतुराज एवं महाप्रबंधक पीवीयूएनएल पतरातू आर.के. निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisement
Advertisement

हुनर प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को एमआईजी/एमएजी/जीएमएडब्ल्यू वेल्डिंग का तीन माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए पीवीयूएनएल द्वारा सीएसआर के तहत ₹60 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने का भी प्रावधान है। चयनित प्रशिक्षुओं को ₹1,500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हुनर प्रोजेक्ट युवाओं को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ पलायन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय युवाओं को सही प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने से उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील की। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। हुनर प्रोजेक्ट के माध्यम से युवाओं को आधुनिक वेल्डिंग तकनीक में दक्ष कर उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसर मिलने से रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों अथवा दूर-दराज के क्षेत्रों में होने वाले पलायन में कमी आएगी। इससे युवाओं की आय, परिवारों की आर्थिक स्थिति तथा जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं प्रशिक्षुओं को अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक पीवीयूएनएल पतरातू आर.के. निरंजन ने कहा कि पीवीयूएनएल सीएसआर के तहत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रहा है।

हुनर प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक मशीनों से सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोजेक्ट की प्रमुख तीन माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण। एमआईजी/एमएजी/जीएमएडब्ल्यू वेल्डिंग का थ्योरी एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित प्रशिक्षण प्रयोगशाला। प्रशिक्षण के बाद 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता।

चयनित प्रशिक्षुओं को ₹1,500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति। उद्योग की आवश्यकता के अनुरूप रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण। हुनर प्रोजेक्ट से रामगढ़ जिले में स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार होने के साथ युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे रोजगार के लिए होने वाले पलायन को कम करने तथा युवाओं एवं उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, आईटीआई के प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top