रजरप्पा। 27 अगस्त बृहस्पतिवार को,चनारो पंचायत अंतर्गत चिचीकला फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित स्वर्गीय सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में चुरचू थाना प्रभारी अश्विनी कुमार और मुख्य अतिथि के रूप में चनारो पंचायत मुखिया बृज बिहारी महतो सम्मिलित हुए,

सभी अतिथियों को टूर्नामेंट समिति के द्वारा अंग वस्त्र देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया,इस टूर्नामेंट का आयोजन चनारो पंचायत निवासी स्वर्गीय सदानंद महतो की याद में कराई गई थी,जिसे प्रथम पुरस्कार बहेरा पंचायत के ग्राम फूसरी A,द्वितीय पुरस्कार नीलांबर पीतांबर माथा बेड़ा रामगढ़, और तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत के ग्राम फूसरी ने अपने नाम किया, इन सभी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हज़ार एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हज़ार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हज़ार ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया,

मौके पर जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, मुखिया संघ अध्यक्ष देवकी महतो, चनारो पंचायत मुखिया बृज बिहारी महतो, पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो, थाना प्रभारी अश्विनी कुमार, चनारो पंचायत के पूर्व मुखिया भुवनेश्वर महतो, कांग्रेस नेता जयप्रकाश यादव, आयोजक वकील महतो, उमाकांत चौधरी, शहजादा खान,सहीत कई आयोजक एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
