अरगड्डा क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में चार दिन काम के बाद संडे देने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। अरगड्डा क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में 100% संडे देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा बुधवार को रेलीगढ़ा पिट ऑफिस में पिट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गौतम बनर्जी ने की, जबकि संचालन करुण सिंह ने किया। पिट मीटिंग में गिद्दी सी के मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने संडे के मुद्दे को लेकर अरगड्डा प्रबंधन पर सवाल उठाए। मजदूर नेता पुरुषोत्तम पाण्डेय, अरुण सिंह, धनेश्वर तुरी, जन्मेजय सिंह, शशि भूषण सिंह एवं बैजनाथ मिस्त्री ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार लेबर कोड लाकर मजदूरों पर हमला कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रबंधन के तानाशाही रवैये से मजदूर त्रस्त हैं।
उन्होंने कहा कि अरगड्डा प्रबंधन द्वारा प्रत्येक यूनिट में संडे के नाम पर मजदूरों का शोषण और मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। संयुक्त मोर्चा की मांग है कि चार दिन काम के बाद मजदूरों को संडे दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से अरगड्डा एरिया उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने में पूरे सीसीएल में नंबर एक पर है, इसके बावजूद यहां के मजदूरों को संडे का लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ जगहों पर मनमाने तरीके से पिक एंड चूज कर संडे दिया जा रहा है। वहीं, कार्यालयों में भी कर्मियों को संडे नहीं दिए जाने की बात कही गई। जीएम ऑफिस में एक-दो कर्मियों को छोड़कर किसी कर्मी को संडे नहीं दिया जाता है।
सिरका ऑफिस, रेलीगढ़ा ऑफिस, गिद्दी ए एवं गिद्दी सी ऑफिस की स्थिति भी ऐसी ही बताई गई। संयुक्त मोर्चा ने मांग की कि अरगड्डा प्रबंधन पूरे एरिया में 100% संडे देने की व्यवस्था करे। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान मौजूद मजदूरों ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए आंदोलन करने की बात कही।
पिट मीटिंग में मुख्य रूप से कृष्णा मल्लाह, हार्दिप सिंह बबला, नरेंद्र सिंह बुचूल, साबिर अंसारी, सुनील साव, संजू साव, गिरधारी राम, सोनवा, शम्भू कुमार, अजय कुमार, बिरजू कुमार, संतोष दास, हीरालाल, पुखलाल बेदिआ, छोटू प्रसाद, महा मांझी, युगेश मुर्मू, शिव कुमार मुर्मू, शुक्र मांझी, राजेश मुंडा, दिलचंद मांझी, लक्ष्मीधर पंडा, किशोर गोप, कैला गंझु, राजा राम मरांडी, चेतलाल मांझी सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
