BREAKING NEWS
टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर मिलेगा अलग और स्टाइलिश लुकडीजीपी ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर रोक और ड्रोन से निगरानी रखने पर दिया जोरसहायक अध्यापक का लू लगने की संभावना, मौतभुरकुंडा में बजरंग दल की हुंकार, गौ चोरी पर जताया रोषअवैध कोयला लद्दे टाटा सूमो बरामदविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितराज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त के निर्देश पर जिले में पेयजल एवं जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चितसनातन संस्कृति और परंपराओं को सन्जॉय कर रखना हमारी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालकैथा वार्ड 26 में मंडा पूजा और छऊ नृत्य के साथ धूमधाम से हुआ सम्पन्नमंडा पूजा हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक: रोशन लाल चौधरीकैसे लिए हैं झारखंड — लड़के लिए हैं झारखंड के नारों से गूंजा रामगढ़, आंदोलनकारियों ने सौंपा 12 सूत्री मांग पत्रमुंडा पूजा गिद्दी बस्ती में 16 जोड़े बनस के झूले पर झूला, भोक्ता 52 सोकताईन 88 पूजन में हुए शामिल, भगवान महादेव व माता पार्वती के जयकारों से गूंजा क्षेत्ररामगढ़ पुलिस के समकालीन अभियान में 11 वारंट निष्पादित, चार अभियुक्त गिरफ्तारगिद्दी पुलिस के शामकालीन अभियान में हनुमान चौक से वारंटी गिरफ्तारगंगा दशहरा पर नकारी नदी तट पर भव्य आरती व पूजन, ग्रामीणों ने लिया आशीर्वाद
No menu items available
BREAKING
टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर मिलेगा अलग और स्टाइलिश लुकडीजीपी ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर रोक और ड्रोन से निगरानी रखने पर दिया जोरसहायक अध्यापक का लू लगने की संभावना, मौतभुरकुंडा में बजरंग दल की हुंकार, गौ चोरी पर जताया रोषअवैध कोयला लद्दे टाटा सूमो बरामदविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितराज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त के निर्देश पर जिले में पेयजल एवं जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चितसनातन संस्कृति और परंपराओं को सन्जॉय कर रखना हमारी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालकैथा वार्ड 26 में मंडा पूजा और छऊ नृत्य के साथ धूमधाम से हुआ सम्पन्नमंडा पूजा हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक: रोशन लाल चौधरीकैसे लिए हैं झारखंड — लड़के लिए हैं झारखंड के नारों से गूंजा रामगढ़, आंदोलनकारियों ने सौंपा 12 सूत्री मांग पत्रमुंडा पूजा गिद्दी बस्ती में 16 जोड़े बनस के झूले पर झूला, भोक्ता 52 सोकताईन 88 पूजन में हुए शामिल, भगवान महादेव व माता पार्वती के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर मिलेगा अलग और स्टाइलिश लुक
2 hours ago
डीजीपी ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर रोक और ड्रोन से निगरानी रखने पर दिया जोर
2 hours ago
सहायक अध्यापक का लू लगने की संभावना, मौत
2 hours ago
भुरकुंडा में बजरंग दल की हुंकार, गौ चोरी पर जताया रोष
2 hours ago
अवैध कोयला लद्दे टाटा सूमो बरामद
2 hours ago
Advertisement

सहायक अध्यापक का लू लगने की संभावना, मौत

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के...

रिपोर्ट कृष्णा करमाली।

चितरपुर (रामगढ़)। सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह संघर्ष मोर्चा के राज्य सदस्य भागवत तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा हैं कि गोला प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय केनके में सामुदायिक सहायक अध्यापक के रूप में 2007 में श्री मटुका लाल जी का चयन हुआ था जो बाद में इस विद्यालय को मर्ज करते हुए मिडिल स्कूल हुप्पू में किया गया था ।

आज भारत देश की महत्पूर्ण कार्य जनगणना का कार्य करते हुए उनकी तबियत बिगड़ी तथा लू लगने से हस्पताल में दम तोड़ दिए ,जिसकी जानकारी हुपु crc के अध्यक्ष श्री जयकिशोर शर्मा जी ने मुझे दी, मै बातो को सुनकर हतप्रद्ध हो गया ,मन बहुत दुखी हुआ कि लगातार सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक ) शोषित पीड़ित हो रहे हैं ,, सरकार के हर कार्य को करते हैं किंतु हमें अब तक सरकार वेतनमान से दूर रखा हैं जबकि राज्य में शिक्षा का दीपक जलाने वाले जहां कोई शिक्षक नहीं पहुंचते थे

विज्ञापन

वहां पारा शिक्षक सेवा आज 20 _ 25 साल से दे रहे हैं तथा सरकार की हर तरह के महत्वपूर्ण कार्य सहायक अध्यापक करते हैं तथा वर्तमान समय में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कार्य जिला अधिकारियों के निर्देश पर जनगणना का कार्य कर रहे हैं, इसी कर्म में मटुकलाल जी भी जनगणना का कार्य कर रहे थे जनगणना कार्य के दरमियान में उनकी तबियत बिगड़ी और इनकी मौत हो गई

सुन कर मन बहुत उदास हुआ साथ ही गोला प्रखंड सहित रामगढ़ जिले के तमाम सहायक अध्यापक बहुत दुखी हुए तथा ग्रुप में सभी ने अपनी प्रतिक्रिया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह संघर्ष मोर्चा के राज्य सदस्य भागवत तिवारी ने भी शोक व्यक्त किया तथा भारत सरकार सह राज्य सरकार सहित जिले के सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि मृत सहायक अध्यापक परिवार के सदस्यों को मुआवजा के साथ साथ इनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले ताकि इनके परिवार वाले को भूखा नहीं सोना पड़े चुकी इनके परिवार में यही एक मात्र काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे जो अब इनके बीच नहीं रहे।

रामगढ़ जिले के उपायुक्त महोदय,,शिक्षा अधिकारी से मेरा आग्रह होगा मृत सहायक अध्यापक परिवार के एक सदस्य को नौकरी के साथ साथ मुआवजा मिले इसके लिए पहल करने की जरूरत हैं। इस कार्य के लिए जल्द उपायुक्त महोदय से मिलूंगा तथा आवेदन देकर आग्रह करूंगा। आदरणीय उपायुक्त महोदय से विनम्र आग्रह होगा कि तत्काल इनके परिवार जनों को अंतिम संस्कार के लिए मुआवजा का भुगतान करवाने का प्रयास करे ,इनके सारे कार्य विधि विधान से संपन्न हो सके इसके लिए गोल प्रखंड के सहायक अध्यापक आपके शुक्रगुजार रहेंगे।

आज राज्य के समस्त सहायक अध्यापक बहुत असहाय महसूस कर रहे हैं कि लगातार सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले सहायक अध्यापक वेतनमान सहित सरकार के हर वो लाभ से वंचित हैं जो सरकारी शिक्षकों को प्राप्त होती हैं ,,आखिर क्या कसूर हैं सहायक अध्यापक का सहायक अध्यापक आकलन पास हैं,, टेट पास हैं,, सीटीईटी पास हैं,, फिर भी हमें हमारा सम्पूर्ण अधिकार सरकार देने से वंचित क्यों कर रही हैं ,,याद रहे अगर सहायक अध्यापक को वेतनमान सहित अन्य सुविधा नहीं दी गई तो आने वाले विधान सभा चुनाव में इसका प्रतिकूल प्रभाव राज्य सरकार पर पड़ेगी निश्चित पड़ेगी ,,इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह हैं राज्य के लगभग सहायक अध्यापक आकलन पास टेट पास सीटीईटी पास हैं

सबको वेतनमान देने का कार्य करे ताकि इस प्रकार से सहायक अध्यापक का परिवार बेघर ना हो तथा भूखों सड़क पर ना उतरना पड़े। झारखंड के आदिवासी मूलवासी पर इतना अत्याचार क्यूं,, आखिर हमे हमारा अधिकार कब मिलेगा ,, कब अनुकम्पा को शिथिल किया जाएगा कब इनके जैसे सहायक अध्यापक जो कार्य करते हुए अपने प्राण त्याग दिए कब ऐसे शिक्षकों को लाभ मिलेगा इसका जवाब राज्य सरकार सहित जनप्रतिनिधि दे। आखि़र क्या कसूर हैं हम आदिवासी मूलवासी सहायक अध्यापक का जिनके साथ सौतेला व्यवहार राज्य सरकार की ओर से की जा रही हैं।

उपस्थित सहायक अध्यापक, जयकिशोर शर्मा , आनंद कुमार महतो, देवदास भट्टाचार्य , कुंदन कुमार दास,इम्तियाज आलम , चंद्रमोहन शर्मा , जातारू महतो, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी , आलोति देवी,इजहार अहमद , हरिकृष्ण मुंडा ,जुगनू मुंडा, लक्ष्मी कुमारी, शिवचरण महतो, बिंदेश्वर महतो, पुष्पलता देवी , भारती देवी, मंजू देवी, रेखा कुमारी, निभा बक्सी, प्रति सहाय, मिली सिन्हा, सुनीता देवी, सरिता कुमारी, सरून महतो, डोमन महतो, दिनेश महतो ,शिवानन्द महतो, शिव कुमार महतो ,मुखलाल करमाली, राजदेव महतो ,कुमारी सावित्री, सबिता बाला,कुमारी स्नेहलता , प्रखंड अध्यक्ष मेहीलाल हसदा ,

संजय पोद्दार ,देवेंद्र महतो,लालदेव रजक ,लालदेव महतो,भारत राम दांगी ,शंभू महतो, प्यारी महतो, बिपिन कुमार सिंह मुंडा , शीला चक्रवर्ती , सुनीता सिन्हा, संजय नायक ,अभिनाश रजवार , दीपक नायक , चंदमोहन महतो, अर्जुन महतो,धर्मनाथ महतो, सुखदेव महतो, सुखलाल मांझी, दिलीप रजवार घनेनाथ महतो ,मनु करमाली ,रामदेव महतो,हितेश महतो,प्रदीप करमाली, प्रकाश यादव ,रेखा टंडन ,हीरावती देवी ,विवेक खन्ना ,अमित मुखर्जी ,सुधीर महतो, सनाउल्लाह अंसारी ,आदि सैकड़ों सहायक अध्यापक उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top