रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। प्रखंड क्षेत्र के सिकनी ग्राम स्थित बांध टोला निवासी एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान बीते दिनों लगातार चार दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण घर के दीवारों में जगह-जगह पर दरारें पड़ गईं हैं। जिस के बाद यह घर के कभी भी ढह जाने का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण परिवार के लोग दहशत के मारे रत जग्गा कर रातें गुजारने को मजबूर हो गए। जानकारी के अनुसार बांध टोला निवासी स्वर्गीय मुर्तुजा अंसारी की पत्नी फातिमा खातून अपने तीन पुत्री के साथ मिट्टी के उक्त मकान में रहती है।
बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण घर के दीवार में कई स्थानों पर खतरनाक रूप से दरारें पड़ गई है । वही छत से पानी भी टपकता है। जिस से जमीन में नमी हो गई है और भूमि जगह जगह से धंस रही है। बताया गया है कि एक दिन अचानक उनके बेडरूम की फर्श कमर तक दास गई। जिसे उनकी एक पुत्री उसमें समा गई। काफी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकल गया। इस दौरान उन्हें काफी चोट भी पहुंची। वही मकान के दक्षिणी शोर की दीवार बारिश के कारण काफी खोखली हो गई है।
दीवार से मिट्टी पूरी तरह से घुल गई है। जिसके कारण परिवार के सदस्य के सदस्य दहशत के साए में जीने को विवश हो गए हैं। इस संबंध में फातिमा खातून ने बताया कि 2 साल पूर्व जनता दरबार में लगी शिविर में अबुआ आवास हेतु आवेदन दी थी। वह पास भी होकर आ गया। आरोप है कि स्थानीय मुखिया द्वारा ₹40000 घुस मांगा गया था। पैसा देने में असमर्थ इस परिवार के आवास को भूमि विवाद बताकर किसी अन्य लाभुक को दे दिया गया। मुखिया ने सभी आरोपी को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस पर अभिलंब जांचकर आवास का लाभ देने की मांग की है।
