25 सदस्यीय कमेटी का गठन, मजदूरों के हक-अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका ट्रैकर स्टैंड के समीप यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई, इसकी अध्यक्षता श्रमिक नेता सुशील कुमार सिन्हा ने किया, अवसर पर मुख्य रूप से युकोवयू जोनल सचिव विंध्याचल बेदिया आदि उपस्थित हुए, बैठक में एजेंडा चुनाव की समीक्षा, मेंबरशिप बढ़ाने और यूकोवयू सिरका शाखा का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यूकोवयू सिरका शाखा अध्यक्ष गोपाल बेदिया, सचिव कल्याण पासवान, सहसचिव रविकांत बनर्जी, सुरेंद्र राम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, सदस्य शत्रुध्न बेदिया, रंधीर कुमार, सिकंदर मुंडा समेत 25 सदस्य दल को चुना गया. सभी यूनियन चयनितों का स्वागत फूलमाला पहनकर किया गया.
अवसर पर वक्ताक्तों ने कहा कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन काफी पुरानी और मजबूती के साथ कामगारों के हक अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ रही है, यूनियन के संगठित होने से कोयला क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं का जल्द निपटारा होगा, बताया कि श्रमिक नेता सुशील कुमार सिन्हा वर्षों से मजदूरों की सेवा करते हुए आए हैं, जिससे काफी सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यकारिणी कमेटी में संरक्षक सुशील कुमार सिंह, कृष्ण देव सिंह, ज्योति मोहन वर्मा, अध्यक्ष गोपाल बेदिया, उपाध्यक्ष रमेश साव, कैलाश गोप, पवित्रो सागर, कबीर खान, सचिव कल्याण पासवान, सहसचिव ललन यादव, राजेश कुमार, रविकांत बनर्जी, सुरेन्द्र राम, मनीष कुमार सिंह, गौतम, परमेश्वर बेदिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, फारुक खान, सदस्य शत्रुघ्न बेदिया, मनराज करमाली, प्रशांत, दिनेश राम, रणधीर कुमार आदि शामिल है। इस मौके पर रितेश कुमार, चंदू किशोर सिंह, सागर बेदिया, सूरज मुंडा, रमेश कुमार साव, पुनीत यादव, सुखराज करमाली, पवित्रो सागर, आकाश बेदिया आदि कई लोग मौजूद थे।
