समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रीड-ए-थॉन में बच्चों के साथ शिक्षक, अभिभावक और समुदाय...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी2026) 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों में बुनियादी पठन कौशल विकसित करने और उनमें नियमित रूप से पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मेरा शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में रीड-ए-थॉन गतिविधि का आयोजन किया गया। राज्यभर में यह पठन अभियान 15 अगस्त 2026 से 18 सितंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में 08 सितंबर को जिले केविभिन्न विद्यालयों में आयोजित रीड-ए-थॉन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं समुदाय के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निर्धारित समय प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रतिभागियों ने बाल साहित्य की पुस्तकों का सामूहिक पठन किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में केवल पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें पढ़ने, समझने, सोचने और अपनी बात अपने शब्दों में व्यक्त करने के लिए सक्षम बनाना है।

बाल वाटिका से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ते हुए उनकी पठन समझ, भाषा कौशल, रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्यालयों में ज़ोर से पढ़ें, शेयर्ड रीडिंग, वर्ड स्टोरी क्रिएशन, हमारी कहानी हमारे शब्दों में, कहानियों की दुनिया, क्यूआर कोड स्टोरी वॉल्स और स्टूडेंट पॉडकास्ट जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इनमें रीड-ए-थॉन को विशेष महत्व दिया गया है, जिसके माध्यम से बच्चों को सामूहिक रूप से पुस्तक पढ़ने और पठन को बोझ के बजाय आनंददायक गतिविधि के रूप में अपनाने का अवसर मिल रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों को अपनी पसंद की पुस्तक चुनकर पढ़ने तथा पढ़ी गई कहानी अथवा विषय-वस्तु को अपने शब्दों में प्रस्तुत करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इससे उनमें नियमित पठन की आदत के साथ-साथ भाषा, संचार एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास होगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी ने बताया कि जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालयों को अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध,प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण तरीके से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत को उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके माध्यम से विद्यालयों में विकसित हो रही पठन संस्कृति को बच्चों के घर और समुदाय तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ‘मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान बच्चों को किताबों से जोड़ने के साथ उन्हें अपनी कल्पना को उड़ान देने, नई बातें सीखने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह पहल जिले में एक मजबूत और आनंदमय पठन संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top