विज्ञापन
रिपोर्टे एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कोयलांचल अरगड्डा सिरका के समीप टोंगी, चपरी के काजूबगान जंगली क्षेत्र में दो हाथी के सक्रियता देखने की चर्चा जोरों पर है, चपरी काजू बागान के जंगलों में ग्रामीणों ने सुबह हाथियों के पांव के निशान, मल त्याग समेत कई चीजों को देखा, इससे लोगों के बीच हड़कंप मचा है, लोग बताते हैं कि बीते रविवार देर संध्या के बाद से ही जंगली क्षेत्र में हाथियों के आने की सूचना थी, जिससे कई ग्रामीण रातभर सो नहीं पाए, बताया जा रहा है कि हाथी चपरी काजू बागान जंगल होते हुए फूलसराय की ओर आगे चले गये है, लेकिन लोगों के बीच भय व्याप्त है, जिसे लेकर लोग सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
