समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्न

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। दिव्यांगजनों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा...
विज्ञापन

रामगढ़। दिव्यांगजनों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में मांडू प्रखंड अंतर्गत मांडू डीह पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक सह जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अतहर अली ने की।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडू डीह पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लीड्स के जिल समन्वयक उमेशकुमार, युवा फाउंडेशन के जयराम साहू कुलदीप मेहता वार्ड प्रमिला देवी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के निदेशक सह जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अतहर अली द्वारा झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुमित कुमार सोनू के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों, दिव्यांगजनों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्था द्वारा पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक सह जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अतहर अली ने कहा कि इस जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी सुविधाओं एवं अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

संस्था के संरक्षक शाहिद सिद्दीकी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन दिव्यांगजनों का अभी तक यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, वे संस्था के माध्यम से अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाएं, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी हो। कार्यक्रम में दिव्यांग रविंद्रकुमार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रमुख प्रावधानों एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने पंचायत स्तर से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, मनरेगा, बकरी पालन, सूअर पालन, दुग्धारू गाय सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं कल्याणकारी योजनाओं के लिए पंचायत स्तर से आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर गुड़िया कुमारी गुप्ता ने विशेष रूप से 06 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा एवं उनके अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है।

जो दिव्यांग छात्र-छात्राएं किसी कारणवश नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा पाते हैं, उनके नाम को केवल अनुपस्थिति के आधार पर विद्यालय से नहीं काटा जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा से जुड़ी सरकारी सुविधाओं एवं सहयोग की जानकारी भी दी।मुख्य अतिथि बैजनाथ राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा पंचायत भवन में आकर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना सराहनीय पहल है।

उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों से अपील की कि जिनका यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे संस्था अथवा पंचायत के माध्यम से अपना कार्ड बनवाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने SIR के संबंध में भी उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि संबंधित फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर पंचायत स्तर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत हमेशा दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है और उनके हित में आवश्यक सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम में मांडू डीह पंचायत के लगभग 125 दिव्यांगजन, उनके अभिभावक एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने सरकारी योजनाओं, शिक्षा, यूडीआईडी कार्ड, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी रखा

कार्यक्रम को सफल बनाने में मांडू प्रखंड की प्रखंड कोऑर्डिनेटर गुड़िया कुमारी गुप्ता, अंजली कुमारी सहित लीड्स संस्था के सोशल वॉलिंटियर शिव शंकर गंझू रूबी देवी, सीमा कुमारी, विभा कुमारी, सीमा कुमारी, संजना देवी, दिलीप टुडू अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन ने कहा कि संस्था भविष्य में भी पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top