समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

छाई डैम विस्थापितों की मांगों पर बनी सहमति, कार्य बंदी की घोषणा स्थगित

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन पीवीयूएनएल प्रबंधन ने लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल का...
विज्ञापन
पीवीयूएनएल प्रबंधन ने लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल का दिया आश्वासन, 10-15 दिनों में नियमावली प्रस्तुत करने पर बनी सहमति

भुरकुंडा (रामगढ़)। छाई डैम से प्रभावित विस्थापित ग्रामीणों और पीवीयूएनएल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद विभिन्न मांगों पर सहमति बनने से प्रस्तावित कार्य बंदी आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीण नौजवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मुखिया विजय मुंडा की अध्यक्षता तथा हरि प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि बलकुदरा, जयनगर, रसदा एवं गेगदा गांव के ग्रामीणों ने छाई डैम में चल रहे ऐश माउंट कार्य को बंद कराने की घोषणा की थी। इसी बीच 9 जून 2026 को पीवीयूएनएल प्रबंधन ने तीनों पंचायतों के मुखिया विजय मुंडा, लालू महतो, बिजेंद्र मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजा राम प्रजापति तथा ग्रामीण प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। वार्ता के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को गंभीरता से प्रबंधन के समक्ष रखा।

विज्ञापन

इनमें रोजगार प्राप्त विस्थापित-प्रभावित लोगों को स्थायी रोजगार की व्यवस्था, शेष बेरोजगार विस्थापित युवाओं को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराना, उपायुक्त के लिखित निर्देश के अनुरूप विस्थापितों के हित में नियमावली तैयार करना, छाई डैम क्षेत्र में बसे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था, धान फसल का मुआवजा तथा स्थानीय ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कार्य आवंटित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार पीवीयूएनएल प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई है। साथ ही 10 से 15 दिनों के भीतर विस्थापितों के हित में तैयार की गई नियमावली को क्षेत्र के विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत करने पर भी सहमति बनी है। इसके बाद ग्रामीणों ने छाई डैम कार्य बंदी की घोषणा को स्थगित करने का निर्णय लिया।

बैठक में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में पीवीयूएनएल प्रबंधन विस्थापित एवं प्रभावित लोगों के साथ वादाखिलाफी करता है तथा उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है, तो वे पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे और कार्य को बाधित करेंगे। बैठक में अर्जुन सिंह, पंचम शाह, जुमन अंसारी, सुरेश प्रसाद, विनय प्रसाद, मेघा प्रजापति, खिरोधर कुमार, मन्नू कुमार, नीरज उरांव, शाहबाज अंसारी, नंदू प्रजापति, अमित कुमार, नवनीत प्रजापति, धीरज साहू, साहिल राजा, गणेश यादव, आदित्य कुमार, देवनाथ ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top