रजरप्पा। झामुमो केन्द्रीय महासचिव फागु बेसरा के आवासीय कार्यालय, हेसागढ़ा में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फागु बेसरा ने दीप जलाकर एवं केक काटकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल राजनीतिक जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फागु बेसरा ने कहा कि हेमन्त सोरेन जी झारखण्ड की माटी, जल, जंगल और जमीन से जुड़े जननेता हैं। उन्होंने आदिवासी-मूलवासी समाज, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष किया है।
उनके नेतृत्व में झारखण्ड सरकार जनकल्याणकारी और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखते हुए विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकार आपके द्वार अभियान, किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं, उत्कृष्ट विद्यालय, विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति तथा युवाओं के रोजगार सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने, आदिवासी एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा छात्रावासों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा तथा गरीब परिवारों को आवास एवं बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की राजनीति के प्रमुख केंद्र में रही है। झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए झारखण्ड आदिवासी महोत्सव जैसे आयोजनों को भी बढ़ावा दिया गया है। बेसरा ने कहा कि झारखण्ड के विकास, सामाजिक न्याय, गरीबों के कल्याण और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी का नेतृत्व राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर पुनः मुख्यमंत्री हेमंत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल एवं यशस्वी जीवन की कामना की।जन्मदिवस पर मुख्य रूप से झामुमो जिला संयोजक मंडली के सदस्य चित्रत्रुप्त महतो, अलख कुमार मांझी, महेन्द्र मुंडा, सगीर हुसैन, गुलाम नबी, पिंकी बेसरा, विजय राम, वरिष्ट नेता महेश ठाकुर,अकल उराँव, सुरेश चन्द्र पटेल, सनु मदन सोरेन, मोo सफी, भुनेश्वर ठाकुर, शनिचार मराण्डी, असलम खान, नवशद खान, सजना देवी, मुमताज अंसारी,कीर्ति करमाली, सुशांत भरती,खुदीराम महतो,विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं” देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
