समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
जेसीएमयू अरगड्डा क्षेत्र सचिव किशोर ने अपने पद से दिया त्याग पत्रभुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद तीन घंटे रहेगा बंद, होगा मरम्मत कार्यनयामोड़-बोरोबिंग रोड पर नीरज वस्त्रालय का हुआ शुभ उद्घाटनजनता की सेवा ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिकता: संजीव बेदियासीसीएल में 51 प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य के साथ काम करें एचएमएस की तीनों यूनियनें : उदय सिंहसौन्दा डी में बिजली केबल चोरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्साकुरसे फोरलेन पर जियो-बीपी का अत्याधुनिक ‘मन्नत फ्यूल’ का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र को मिली आधुनिक ईंधन सेवा की नई सौगातरामगढ़ विधानसभा में सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता होगी :पीयूष चौधरीझारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमतिछात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयामकरमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्नभुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्ताररजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकारश्री श्री कैथा रथ यात्रा 16 जुलाई को मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरीभुरकुंडा में 10 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्का जाम स्थगित, सीसीएल प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के बीच बनी सहमति
BREAKING
जेसीएमयू अरगड्डा क्षेत्र सचिव किशोर ने अपने पद से दिया त्याग पत्रभुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद तीन घंटे रहेगा बंद, होगा मरम्मत कार्यनयामोड़-बोरोबिंग रोड पर नीरज वस्त्रालय का हुआ शुभ उद्घाटनजनता की सेवा ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिकता: संजीव बेदियासीसीएल में 51 प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य के साथ काम करें एचएमएस की तीनों यूनियनें : उदय सिंहसौन्दा डी में बिजली केबल चोरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्साकुरसे फोरलेन पर जियो-बीपी का अत्याधुनिक ‘मन्नत फ्यूल’ का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र को मिली आधुनिक ईंधन सेवा की नई सौगातरामगढ़ विधानसभा में सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता होगी :पीयूष चौधरीझारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमतिछात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयामकरमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्नभुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्तार

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जेसीएमयू अरगड्डा क्षेत्र सचिव किशोर ने अपने पद से दिया त्याग पत्र
1 day ago
भुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद तीन घंटे रहेगा बंद, होगा मरम्मत कार्य
1 day ago
नयामोड़-बोरोबिंग रोड पर नीरज वस्त्रालय का हुआ शुभ उद्घाटन
1 day ago
जनता की सेवा ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिकता: संजीव बेदिया
1 day ago
सीसीएल में 51 प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य के साथ काम करें एचएमएस की तीनों यूनियनें : उदय सिंह
1 day ago

सीसीएल में 51 प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य के साथ काम करें एचएमएस की तीनों यूनियनें : उदय सिंह

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन पटेलनगर में कोलफिल्ड मजदूर यूनियन की बैठक, दर्जनों कर्मियों...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। पटेलनगर स्थित कोलफिल्ड मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरूवार को यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामाकांत दुबे और संचालन क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता ने किया। बैठक की शुरुआत में रवि प्रकाश सिंह उर्फ बिक्की सिंह, उदित प्रसाद, बिनोद भगत, सुकरा मांझी, राहुल कुमार, मनोज झा, उपेन्द्र कुमार राणा, सत्यनारायण मिस्त्री, सकलैन, असगर अंसारी समेत दर्जनों कर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

सभी नए सदस्यों का गुलाब का फूल देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय सचिव सह हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस) के नेता उदय कुमार सिंह ने कहा कि औद्योगिक संबंध संहिता-2020 के तहत अप्रैल 2026 से लागू नई व्यवस्था के अनुसार जिस यूनियन की सदस्यता 51 प्रतिशत होगी, वही एकमात्र वार्ताकार होगी। यदि किसी यूनियन के पास 51 प्रतिशत सदस्यता नहीं होगी, तो 20 प्रतिशत सदस्यता प्राप्त यूनियनें वार्ताकार परिषद में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि सीसीएल में वर्तमान स्थिति को देखते हुए हिन्द मजदूर सभा से संबंधित तीनों यूनियनों को 51 प्रतिशत सदस्यता प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ यूनियनें 20 प्रतिशत सदस्यता का मानदंड पूरा नहीं कर सकीं, इसलिए वे इसे घटाकर 15 प्रतिशत करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रम संहिताओं को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय सभी संगठनों को चारों लेबर कोड के प्रभावों पर गंभीरता से विचार कर कोयला उद्योग, स्थायी एवं आउटसोर्सिंग मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए साझा रणनीति बनानी चाहिए।

उदय कुमार सिंह ने सौंदा डी विस्थापन आंदोलन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जो नेता पहले ‘पहले बसाओ, फिर उजाड़ो’ का नारा देते थे, वही अब अपने समर्थकों को अन्य परियोजनाओं में क्वार्टर दिलाने के लिए प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं। भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि यूनियन की सदस्यता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने सहयोगियों को संगठन से जोड़ने, एकजुटता बनाए रखने तथा जरूरतमंद साथियों के साथ हर समय खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, मजदूरों की आवाज उतनी ही प्रभावी होगी।

बैठक में संजय यादव, पप्पू सिंह, बिनोद साव, मंजित रंजन, सुधीर सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, दयानंद प्रसाद केशरी, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुदामा पाणिग्रही, मनोज कुमार सिंह, मुन्ना यादव, अशोक सिंह, बैजनाथ केवट, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार राम, बेलो शर्मा, श्रवण कुमार, राजाराम बेदिया, सुरेश, राजकुमार दास, पुरीराम सतनामी, प्रमोद यादव, हाकिम, मितला मांझी, भोला खरवार, अमर कुमार राम, परदेशी, राम किशुन हरिजन सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top