श्रीश्री चित्रगुप्त एवं मां दुर्गा मंदिर रिवर साइड में महानवमी का हवन पूजन संपन्न, क्षेत्र की खुशहाली की हुई कामना

भुरकुंडा (रामगढ़)। श्रीश्री चित्रगुप्त एवं मां दुर्गा मंदिर रिवर साइड भुरकुंडा में दुर्गा पुजा के अवसर पर शुक्रवार को महानवमी का हवन पूजन संपन्न हुआ। हवन पूजन पुरोहित मनोज पाण्डेय ने कराया। पूजा में बतौर यजमान मनोज झा सपत्नी शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार और क्षेत्र की हरियाली खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में बमेश्वर प्रसाद, मुन्ना श्रीवास्तव, बीरेंद्र सिन्हा, सुबोध सिन्हा, सुबोध सहाय, नंद अंबस्टा, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, ललन सिन्हा, एनपी सिन्हा, अशोक सिन्हा, विकासकांत सिन्हा, प्रशांत कुमार, सुनील सिन्हा, पंकज सिन्हा, नागेंद्र सिन्हा, संजीव अंबस्टा, सुमित अंबस्टा, कुंवर प्रसाद बक्शी, अरविंद सहाय, नरेंद्र कुमार सिन्हा, रविप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, ओम प्रकाश लाल, आलोक सिन्हा, अनुप बक्शी, मनीष बक्शी, रिंकु सिन्हा, राजन सिन्हा जुटे हैं