समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देशउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठकरामगढ़ समाहरणालय परिसर में "आमोत्सव-सह-बागवानी मेला" का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योतामोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चउपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जेएसएलपीएस के सहयोग से कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहितमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मांडू थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर विधायक ममता देवी ने मंत्री से की मुलाकातमुहर्रम को लेकर पतरातू अनुमंडल में फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानीमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चहेसालौंग की माला कुमारी को महिला पर्यवेक्षिका पद पर मिली नियुक्ति12वें वेतन समझौते में देरी पर उबला कोयलांचल, बीएमएस ने छेड़ा जनजागरण अभियानबारलोंग में अग्रगति संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया550 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से भुरकुंडा के तीन मोहल्ले अंधेरे में, 500 घरों की बिजली ठप
BREAKING
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देशउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठकरामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योतामोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चउपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जेएसएलपीएस के सहयोग से कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहितमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मांडू थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर विधायक ममता देवी ने मंत्री से की मुलाकातमुहर्रम को लेकर पतरातू अनुमंडल में फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानीमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चहेसालौंग की माला कुमारी को महिला पर्यवेक्षिका पद पर मिली नियुक्ति

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देश
2 days ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक
2 days ago
रामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।
2 days ago
मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योता
2 days ago
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च
2 days ago

ए ला एंगलाइज विद्यालय में धूमधाम और समारोह पूर्वक मना विद्यालय का 43वां वार्षिकोत्सव

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, बच्चों...
विज्ञापन

वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, बच्चों ने सांस्कृतिक

कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मोहा मन, पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित नाटक आकर्षण का रहा केंद्र

विज्ञापन

शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में बेहतर संस्कार भी दे रहा विद्यालय : रोशन लाल चौधरी

भुरकुंडा (रामगढ़)। बिरसा चौक भुरकुंडा स्थित ए ला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सोमवार को विद्यालय का 43वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, विशेष अतिथि बीओआई की शाखा प्रबंधक माधुरी कुमारी, एसबीआई के शाखा प्रबंधक उपेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार द्वितीय उपजिलापाल ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया किया।

इसके बाद अतिथियों व नन्हे बच्चों ने केक काटकर विद्यालय का 43वां स्थापना दिवस मनाया। इससे पूर्व विद्यालय के सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, अध्यक्ष शिवचरण महतो व प्राचार्य विजयंत कुमार ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं लायंस क्लब के लोगों ने भी अन्य अतिथियों शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों को नृत्य-गीत व पुष्प वर्षा के बीच जोरदार स्वागत करते हुए मंच पर बैठाया गया।

प्राचार्य विजयंत कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों व अभिभावकों की गरिमामयर उपस्थिति के लिए उनका अभिवादन किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, कविता पाठ आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी कोे मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीत और ‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर आयोजित नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी ने शैक्षणिक प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन में उत्कृष्टता और वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह विद्यालय पिछले 43 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है जो कि प्रशंसनीय बात है।

उन्होंने कहा कि समारोह देखकर कहा जा सकता है कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को बेहतर संस्कार भी दे रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं प्रतिभा की धनी हैं। और ये हर क्षेत्र में अव्वल हैं, जिसका पूरा क्रेडिट विद्यालय परिवार को जाता है। विधायक श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश के अच्छे नागरिक बनने और समाज व देश का नाम रौशन करने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य विजयंत कुमार ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन माही सोनी, वैभव कुमार, साहिन फामिता और कुदसिया इरम ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतिभा के धनी हैं यहां के विद्यार्थी, जिसका क्रेडिट विद्यालय को जाता है : शुभ्रा मजूंमदार
विशिष्ट अतिथि लायन शुभ्रा मजूंमदार द्वितीय उपजिलापाल ने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल-कूद से विद्यार्थियों का मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही खेलों से विद्यार्थियों की अंदर छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल-कूद, कला-प्रदर्शनी आदि जरूरी है। इससे बच्चों में नये ऊर्जा का संचार होता है।

विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में अव्वल बनाना ही विद्यालय का उद्देश्य : विजयंत कुमार
प्राचार्य विजंयत कुमार ने पूरे वर्ष भर की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

ताकि बच्चों की छुपी प्रतिभा निखर सके। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगिण विकास के प्रति कटिबद्ध है। विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने विद्यालय प्रबंधन हर सार्थक कदम उठाती रहेगी। प्राचार्य श्री कुमार ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों पढ़ाई, खेल-कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता का परचम लहराते रहे हैं।

समारोह में ये थे मौजूद
समारोह में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, पार्षद राजाराम प्रजापति, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, भाजपा प्रमंडलीय प्रभारी योगेश कुमार दांगी,

भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सादर दांगी, पूर्व छात्र प्रमंडल प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी,

लायंस क्लब की अध्यक्ष रेखा वर्णवाल, सचिव अंजू देवी, कोषाध्यक्ष शिवा प्रसाद, लायन अशोक सिन्हा, डॉ. राजेंद्र महतो, अखिलेश शर्मा, विजय वर्णवाल, दीनबंधु सिंह, माला शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिव रंजीत गुप्ता, परमजीत सिंह धामी, विनय सिंह, मुखिया किशोर महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल,

पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक मिश्र, रामफल बेदिया, राजेश मंडल, लोकेश कुशवाहा, अनूप सिंह, बबन पांडेय, अवधेश सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मुंडा, अनूप सिंह, कृष्णा कुशवाहा सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

समारोह को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
समारोह को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, निरंजन दुबे, सिद्धार्थ कुमार, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, अजीत कुमार सिन्हा, कुमार विश्वक सेन,

कृष्णा अम्बष्टा, मिथलेश बेदिया, अजीत शर्मा, सूरज देव सिंह, सुनील कुमार, राजन कुमार, सपना मिंज, वर्षा टेटे, शीला देवी, ट्विंकल पाउल, शबनम बानो, पूजा महतो, बबीता सिंह, शबाना खातून, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी,

प्रिया कुमारी, ललिता देवी, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, सोनी कुमारी, काजल बनर्जी, चंचला कुमारी, सरिता कुमारी, रुचि सिंह, सुमन खलखो, खेल प्रशिक्षक कंचन दास व कंचन सोनी सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top