
भुरकुंडा (रामगढ़)। श्री श्री रामनवमी पूजा के अवसर पर शनिवार को भुरकुंडा पगला आश्रम मंदिर प्रणाम में कीर्तन मंडली द्वारा 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत पुरोहित द्वारा पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई। अखंड हरी कीर्तन के दौरान हरे राम हरे कृष्ण के भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक यदुनाथ प्रसाद, बिजेंद्र पासवान,पप्पू सिंह, मुखिया अजय पासवान, व्यास पांडेय, प्रदीप मांझी, अध्यक्ष भुनेश्वर मेहता, उपाध्यक्ष मनोज सिन्हा, सलिल मोहन सिन्हा, सचिव कामेश्वर मेहता, सह सचिव श्रवण राम, अमित रजक, कोषाध्यक्ष अजीत वर्मा, सह कोषाध्यक्ष चंद्रमणि सिन्हा, संगठन सचिव पंकज खरवार,
सह संगठन सचिव सतीश ठाकुर, सक्रिय सदस्य अनिल ठाकुर, कमलेश कुमार,नरेंद्र पासवान, अरविंद वर्मा, रोहित राणा, ऋषि कुमार, सोनू सिंह, अंगद कुमार, मितलेश यादव, बबलू कुमार आदि जुटे हैं।