हरिकीर्तन से सु:ख समृद्धि शांति-सद्बुद्धि-सदगुण विचारो का होता है संचार : विधायक ममता देवी
रजरप्पा। सावन पूर्णिमा के अवसर पर रामगढ़ के पारडीह हुहुवा वार्ड न 27 में हनुमान मंदिर प्रांगण में 24 घंटो तक अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, इसकेपूर्व लगभग 251 महिलाओं द्वारा सुबह 6:00 बजे कलश यात्रा निकाला गया जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे,
पारडीह गांव से दामोदर नदी तक भक्ति गीतों की धुन पर पैदल चले सभी कलश यात्रियों को दामोदर नदी के तट पर पहुँचे आचार्य लक्ष्मीकांत पांडेय के द्वारा पवित्र जल का जल-संकल्प कराकर श्रद्धालुओं को रवाना किया और हनुमान मंदिर पहुंचे,अखंड हरी कीर्तन हेतू गाँव में कलश की स्थापना की गई,

केसरिया रंग में रंगे सभी श्रद्धालु यात्रा के दौरान जय श्री राम, जय हनुमान,बजरंगबली की जय, हर हर महादेव के गगन भेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा, लगभग 5 किलोमीटर कलश यात्रियों ने पैदल यात्रा कर मंदिर परिसर पहुंचकर सभी कलश को स्थापित किया
फिर मंदिर के पुरोहित लक्ष्मीकांत पांडे द्वारा विधि विधान से 24 घंटे तक चलने वाले अखंड हरी कीर्तन का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ करवाया। कीर्तन मंडली द्वारा लगभग 10:00 बजे से अलग-अलग समूह में ढोलक झाँझ, करताल, डफली बजाते हुए हरे रामा हरे कृष्णा, राम राम हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा का निरंतर गीत से परिक्रमा कर मंदिर में हरि कीर्तन प्रारंभ की गई

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुए जिन्होंने कलश यात्रियों से कहा कि धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने से अच्छी फसल होती है गांव में सद्बुद्धि,सदगुण विचार का प्रवाह होता है तथा सुख-समृद्धि और शांति का अद्भुत सुख अनुभव होता है,
इस मौके पर आजसू छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक सह नगर अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, वार्ड न 27 के पार्षद रोशन महतो, मनोज महतो, संरक्षक महेंद्र चौधरी संरक्षक महेश महतो, डमरलाल महतो करण महतो के अलावे कीर्तन समिति के अध्यक्ष अजय महतो सचिव आकाश कुमार को कोषाध्यक्ष विनोद महतो,

अमरलाल महतो रूपलाल महतो सोनालाल चौधरी, शंकर पटेल जगत महतो उषा चौधरी गुड़िया देवी अभिषेक महतो पिंटू महतो राजेंद्र महतो प्रेमनाथ चौधरी,किशोर महतो,नीनू महतो ईश्वर नाथ महतो मनोज पांडेय गोपाल महतो संगीता देवी सुनीता देवी रिंकू देवी रीना देवी सविता देवी,अनीता देवी, प्रियंका देवी, उमा देवी प्रभादेवी हेमंती देवी फुलेश्वरी देवी, बीना देवी, सुनैना देवी, प्रतिमा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।


