भुरकुंडा (रामगढ़)। बुढ़वा महादेव मंदिर भुरकुंडा में शुक्रवार से 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और बरका सयाल जीएम अजय कुमार सिंह ने विधिवत रूप पूजा अर्चना कर की। इस दौरान शिव भक्तों के हरे राम हरे कृष्णा के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इसके पूर्व मंदिर समिति के लोगों द्वारा विधायक और जीएम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीएम और उनकी पत्नी ने बुढ़वा महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की हरियाली खुशहाली की कामना की। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति का संचार बढ़ता है,
साथ ही क्षेत्र में सुख समृद्धि का आगमन होता है। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में मुख्य पुजारी अशोक तिवारी, सुनील बैठा, पप्पू तिवारी, डब्लू पांडेय, बिपुल पटेल, शंभू दुबे, भीखम राजभर, तेजस मुंडा, नरेंद्र कुमार, मोनू कुमार सहित कई श्रद्धालु जुटे हैं।
मंदिर समिति के लोगों ने बताया 9 अगस्त (शनिवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। मौके पर विधायक के साथ भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, समाजसेवी विश्व रंजन सिन्हा शहीद कई लोग मौजूद थे।


