पतरातू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धूमधाम से मना 26 जनवरी, झंडे को दी गई सलामी

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया झंडोतोलन, गणतंत्र दिवस के महत्ता पर डाला गया प्रकाश
भुरकुंडा (रामगढ़)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सयाल उत्तरी पंचायत सचिवालय में पूरे धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया आशा देवी एवं पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव द्वारा पंचायत सचिवालय के प्रांगण एवं अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर स्थल में झंडोतोलन कर किया गया।
इस अवसर पर विशेष ग्रामसभा का भी आयोजन किया गया। मौके पर उप मुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य मंजूलता कुमारी, सीता देवी, संगीता देवी, अन्छि देवी, गीता कुमारी, ज्ञानती देवी, पूनम कुमारी, कांति कुमारी बैंक सखी बबीता देवी, आंगनवाड़ी सेविका सविता देवी, निर्मला ठाकुर, इरफान अंसारी, अमित कुमार सिन्हा,

अशोक कुमार, दिलीप कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, सतीश वर्मा, साबिर अली, अजीत कुमार सिन्हा, ललन यादव, उदय कुमार मेहता, रीना देवी, राजरानी देवी आदि मौजूद थें। इधर जवाहर नगर पंचायत सचिवालय में भी धूमधाम के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य सीमा मुखर्जी ने झंडोत्तोलन कर किया। मौके पर पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी, रॉबीन मुखर्जी, बबन भुंइया, घनश्याक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। इधर मतकमा चौक में जिप उपाध्यक्ष रीता देवी ने झंडोतोलन कर सबों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

साथ ही गणतंत्र दिवस के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सबों को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। इधर सौन्दा डी पंचायत भवन में भी पूरे धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत समिति कुमकुम देवी ने झंडोतोलन कर किया। इस अवसर पर ग्रामसभा का भी आयोजन किया गया।
मौके पर उप मुखिया संजय भारती, बाल समागम पंचायत सचिव खुशबू रानी, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, निशा कुमारी, वार्ड सदस्य अंजलि देवी, ऐनिजिना एक्का, सुबोध रजक, गोतम पासवान, अरविंद ओझा, संजय कुमार, प्रंज्ञा केन्द्र संचालक राजेश चौधरी, स्वयं सेवक संतोष रजक, डीलर देवराज सिंह,
कमल क्लब अध्यक्ष मथुरा गिरी, प्रिया कुमारी, भाजपा पंचायत संयोजक विशुन राम, प्रवीण नायक, सुरज कुमार, सुदर्शन नोनिया, मो. सकिल, संजीत चोधरी, धनश्याम बैध, बबन मिश्रा, रामप्रवेश साव, समसेर अंसारी,
अवधेश यादव सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद थें। इधर दोतल्ला पंचायत में मुखिया सत्यवंती देवी, चीफ हाउस में मुखिया विकास पांडेय, ईमलीगाछ में मुखिया चंद्रावती ठाकुर, लपंगा में मुखिया आनंद दुबे,
चोरधरा में मुखिया रामनारायण कुमार, कुरसे में मुखिया संदीव उरांव, बलकुदरा में मुखिया विजय मुंडा, देवरिया में मुखिया विकास नायक सहित विभिन्न पंचायतों में मुखिया और पंसस ने झंडोतोलन किया।