गिद्दी। रोटरी सामुदायिक संगठन गिद्दी ए एवं रोटरी क्लब भुरकुंडा के संयुक्त तत्वावधान में पंप हॉउस गिद्दी ए परियोजना के समीप गार्डन में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण व सम्मान समरोh का आयोजन किया गया।इस गार्डन में कुल 40 पौधे का रोपण किया गया। साथ ही गार्डन की देखभाल करने वाले वीरेंद्र कुमार यादव, छोटेलाल मांझी,सनोज कुमार सिंह,योगेंद्र राम,
बिजय मुंडा,विजय बेसरा एवं रतन लाल मांझी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब भुरकुंडा के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, प्रवीण शर्मा, रोटरी सामुदायिक संगठन गिद्दी ए की सचिव गौरी सिन्हा, अशोक लाल,गौतम बनर्जी, सोलन मोदी,संजय राम एवं चंदन सिंह मौजूद थे।
