भुरकुंडा (रामगढ़)। जिला पार्षद जयराम बेदिया के पिता स्वर्गीय घुरान बेदिया के अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया, जिला पार्षद रेखा कुमारी, जिला पार्षद
सरस्वती देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र बेदिया, टिंकू बेदिया, बिरबल बेदिया, नरेश बड़ाइक, सरजू मुंडा, नरेश बेदिया, जुगेश बेदिया, जगमोहन बेदिया, टुनटुन सिंह, कृष्ण बेदिया, रतन बेदिया, ओकिल बेदिया, रामविकास बेदिया सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
