रजरप्पा। चरही प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र- छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। जिसमे कई दर्ज़न छात्र शामिल रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया देवकी महतो के हाथों द्वारा वितरित किया गया, 2024-25 सत्र का शैक्षणिक कीट वितरण होने से छात्रों को लगन और मेहनत से पढ़ने का अवसर मिलेगा, तथा पढ़ाई में रूचि लेंगे।
कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों में वितरण किया गया, मुख्य रूप से कॉपी,पेन, पेन्सिल, रबर एवं कट्टर दिया गया। इस अवसर पर लवली कुमारी, अंशु कुमारी, साक्षी कुमारी, रिया कुमारी, नयना कमारी, संजीत कुमार प्रत्यक्ष कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद थे।
