गिद्दी।डाडी प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में 8वीं के छात्र-छात्राओं के बीच साईकल का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में साइकिल वितरण योजना के तहत ड़ाड़ी प्रखण्ड में सभी सरकारी विद्यालयों के वर्ग 8 के छात्र छात्राओं के बीच कुल 610 साइकिल का वितरण किया गया।
साइकिल वितरण मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिवारी महतो, प्रखंड प्रमुख दीपा देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया, अंचल अधिकारी केकेवर्मा, पंचायत समिति सदस्य ड़ाड़ी श्रीमती किरण देवी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र कुमार एवं प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ड़ाड़ी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक /शिक्षिक की उपस्थिति में किया गया। विधायक के द्वारा बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

प्रमुख के द्वारा बच्चों को सही शिक्षा लेने के लिए साइकिल को काफी उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों को अवश्य सुविधा होगी। वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस साइकिल से नियमित रूप से विद्यालय जाये और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा लें।
साथ ही अच्छे भविष्य का निर्माण करे।वही अंचल अधिकारी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि साइकिल के मिलने से बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी और विद्यालय में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या निश्चित रूप से घटेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित होकर अच्छे पदों पर जाए।


