रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रामगढ़ द्वारा आयोजित रामगढ़ जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14/17/19 बालक वर्ग के एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 ,200,400,800,3000, 5000मीटर,4×100 रिले रेस दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसे कई खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार,सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार पाठक, एडीपीओ नलिनी रंजन एपीओ कुमार राज उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन से विद्यालय के बच्चे अपने हुनर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में अपना प्लेटफॉर्म बना रहे हैं। वहीं विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की ओर से खेलो झारखंड का प्रतियोगिता के माध्यम से सरकारी विद्यालय के बच्चे भी खेल क्षेत्र में अपना टैलेंट दिखा रहे हैं।

और अपना कैरियर में आगे बढ़ने अवसर मिला रहा है। वहीं सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दिए। एडीपीओ नलिनी रंजन ने अंतिम में प्रतियोगिता समापन की घोषणा की। मौके बीईईओ सुलोचना कुमारी,एपीओ कुमार राज, कमरुद्दीन अंसारी,मनोज तिर्की,कमल कुमार महतो, इमरान अंसारी,पंकज कुमार राय,
मनोज कुमार सिंह,रवींद्र कुमार,शेखर कुमार,मनीष अभीर,बिनोद कुमार,आदित्य कुमार,आशीष कुमार दास ,तेजू मुंडा,शिव कुमार,प्रियंका कुमारी, सरफराज खान,निरंजन कुमार,विकाश कुमार यादव,अजीत कुमार तिवारी,रौशन करमाली, दीपक कुमार सिंह, सोनू करमाली, रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार, सुनिल कुमार साहू जॉय प्रकाश सिंह मिथलेश कुमार रविदास सहित जिले भर के सभी शारीरीक शिक्षा शिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद थे।


