रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। सामाजिक सुरक्षा शाखा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के तहत मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा शंकर प्रसाद एवं डीआरपी रोमा बारला के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को जानकारी दी गई की केंद्र प्रायोजित संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं यथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना,
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है। इस दौरान उनके द्वारा सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सभी के समक्ष साझा किया गया। कार्यशाला के दौरान सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से सभी को जानकारी दी गई साथ ही सभी की दुविधाओं को दूर किया गया।

