रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर 8, 9 एवं 10 सितंबर को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों। सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रामगढ़ जिले में पांच प्रखंड रामगढ़, गोला, चितरपुर, मांडू एवं पतरातू अंतर्गत आदिवासी बहुल 92 गावों यथा पतरातू प्रखंड 63, गोला प्रखंड 15, मांडू प्रखंड 10, रामगढ़ प्रखंड 3 चितरपुर प्रखंड 1 का चयन किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतिकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन, आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण,
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत छात्रावास तथा क्लासरूम का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स, ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर्स का निर्माण वन अधिकार पट्टा से आच्छादित व्यक्तियों को कृषि पशुपालन मत्स्य पालन से जोड़ने सहित 25 से अधिक योजनाओं का सैचुरेशन मोड में विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित किया जाना है।प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा उपस्थित सभी विभागों,
ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनरों एवं कर्मियों को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने हेतु किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज कराया गया एवं उक्त के माध्यम से एक सशक्त शासन लागू हो इसका प्रशिक्षण दिया गया।


