रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़/सिरका। जिले समेत कोयलांचल अरगड्डा- सिरका व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद 4:30 बजे के पश्चात आसमान में छाये काले बादलों ने गर्जन के साथ बरसना आरंभ किया. लगभग आधा घंटा से अधिक वर्षा हुई. जिससे क्षेत्र का तापमान कुछ हद तक गिर गया. लोगों ने भीषण उमश भरी गर्मी से निजात पाई. वहीं जीव जंतु ने भी राहत की सांस ली.
लोगों ने बताया बीते चार-पांच दिनों से आसमान में तपता सूरज और उमश भरी गर्मी से जीना मुहाल हो गया था. इसका स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा था. बरसात से रोगियों, वृद्धो, नवजात बच्चों को आराम मिला है. हालांकि मौसम आगे कैसा रहने वाला है , वो आगे पता चलेगा. फिलहाल लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली है।

