रजरप्पा। बुधवार को हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में,इंदिरा गांधी पेंशन योजना अंतर्गत वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन, का भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया, इस दौरान पंचायत के लगभग लोगों ने जिनकी भी सूची में नाम था वे सभी लाभुक आकर अपना सत्यापन करवाया, आपको बताते चले की प्रखंड मुख्यालय से आए कर्मचारी के साथ-साथ दिल्ली से आए टीम के द्वारा इस कार्य को किया गया,
मौके पर मुखिया देवकी महतो, वार्ड सदस्य अजहरुद्दीन अंसारी, पंचायत सेविका अनिता राय अंगारे, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बीरसा टुडू, मुकेश कुमार प्रजापति (V.R. सत्यम सागर(V.R.P), चिंतामण रजक (V.R.P) गोपाल महतो, गीता देवी ,अनीता देवी ,सफीक मोहम्मद, रजाक आलम ,लैैलुन निशा, सायीद्दीन निशा ,सहीत कई लोग मौजूद थे।
