भुरकुंडा (रामगढ़)। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र भुरकुंडा की ओर से बुधवार को राजयोग प्रशिक्षक बीके रामदेव ने बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें आगामी ‘स्ट्रेस फ्री एडमिनिस्ट्रेशन’ कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भेंट किया और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। बीके रामदेव ने बताया कि यह एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम 14 सितंबर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, जमशेदपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए महाप्रसाद/ब्रह्माभोजन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से पधार रहीं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, बीके विधात्री एवं बीके ख्याती होंगी। वहीं कार्यक्रम का संचालन कोल्हान क्षेत्र की मुख्य संचालिका एवं कार्यक्रम की मुख्य निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी द्वारा किया जाएगा।
