रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) का 42 वां सम्मेलन सिरका यूनियन कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गई. अवसर पर यूनियन के अरगड्डा-बरकासयाल क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया, बरकासयाल सचिव जेपीएन सिंह, गिद्दी सी शाखा के मंगरु महतो, भुरकुंडा के लखींद्र राय उपस्थित हुए. सम्मेलन की अगुवाई यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव सुशील कुमार सिन्हा ने किया. सम्मेलन में झंडोतोलन, सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत, शोक प्रस्ताव, रिपोर्ट, बहस, चुनाव उद्घाटन भाषण आदि कार्यक्रम किए गए
, यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि कामगारों के हितों की रक्षा समेत कई मसलों को लेकर मंथन किया गया. आगामी दिनों में चुनावी बैठक कर यूनियन को विस्तार करने की भी बातें कहीं गई। मौके पर यूनियन के सिरका शाखा के प्रतिनिधि गोपाल बेदिया, राजेश कुमार, नीतीश कुमार, प्रदीप रजक, अनवर अंसारी, मनोज रजक, नवनीत करमाली, शिवदास, विजय कुमार, बैजनाथ, मनराज, गोपी बेदिया, ललन यादव,
कृष्णदेव, चंद्रशेखर सिंह, अनुज कुमार, रंजीत कुमार, बसंत कुमार, गौतम राम, गोविंद विश्वकर्मा, बिरेंद्र सिंह, अजय कुमार, राजेंद्र, चतुर्भुज पटेल, शिव शंकर गंझू, कृष्णा, शुभम कुमार, मनीष कुमार सिंह समेत दर्जनों उपस्थित थे।


